अलीगढ़ जिले के महाविद्यालय संकाय सदस्यों की कार्य संतुष्टि का उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रभाव का अध्ययन
Keywords:
कार्य संतुष्टि, शैक्षणिक उपलब्धि, संकाय सदस्य, महाविद्यालय, अलीगढ़, सरकारी महाविद्यालय, निजी महाविद्यालय, सहायता प्राप्त महाविद्यालय।Abstract
प्रस्तुत शोध का उद्देश्य अलीगढ़ जिले के महाविद्यालयों के संकाय सदस्यों की कार्य संतुष्टि का उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर पड़ने वाले प्रभाव का विस्तृत अध्ययन करना है। यह शोध सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के संकाय सदस्यों को शामिल करता है। शोध में 100 संकाय सदस्यों (50 महिला और 50 पुरुष) का प्रतिदर्श लिया गया है। कार्य संतुष्टि को विभिन्न आयामों जैसे वेतन, कार्य वातावरण, सहकर्मी संबंध, पदोन्नति के अवसर, और संस्थागत समर्थन के संदर्भ में मापा गया है। शैक्षणिक उपलब्धियों को छात्रों के परीक्षा परिणामों, नवाचारों को अपनाने, और संस्थागत विकास संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। आंकड़ों के विश्लेषण के लिए टी-टेस्ट और प्रमाप विचलन का उपयोग किया गया है ताकि कार्य संतुष्टि के स्तर और शैक्षणिक उपलब्धियों के बीच सांख्यिकीय संबंध का निर्धारण किया जा सके। इस शोध से प्राप्त निष्कर्ष संकाय सदस्यों की कार्य संतुष्टि में सुधार हेतु नीति निर्माताओं और शैक्षणिक प्रशासकों के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करेंगे, जिससे अंततः शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी।